पीएम मोदी बॉलीवुड किंग शाहरूख खान से माफी मांगे: कांग्रेस
नई दिल्ली। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की ओर से शाहरूख खान को देशद्रोही कहे जाने पर कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस बात की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि मैं बीजेपी के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं, इस बात के लिए पीएम मोदी को शाहरूख खान से माफी मांगनी चाहिए, डोंट वरी शाहरूख खान हम आपके साथ हैं।
डोंट वरी शाहरूख खान हम आपके साथ हैं
गौरतलब है कि बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म स्टार शाहरुख खान को देशद्रोही कहा था, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शाहरुख खान रहते तो भारत में हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिए ही धड़कता रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है, यह देशद्रोह नहीं तो क्या?













Click it and Unblock the Notifications