Lokkho Kanthe Gita Path: कोलकाता में आज एक साथ 1 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, जानिये पीएम मोदी ने क्या कहा?
Lokkho Kanthe Gita Path: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज लोक्खो कंठे गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन होना है। ऐसे में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को लेकर लोगों के नाम संदेश लिखा है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि एक लाख लोगों द्वारा गीता का पाठ करने के उद्देश्य से की गई पहल असल में प्रशंसनीय है।

बताते चलें कि कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग सामूहिक रूप से भगवद गीता का पाठ करेंगे। पीएम मोदी को भी इस कार्यक्रम में निमंत्रण मिला था लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते वे इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य की अन्य हस्तियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का इनविटेशन दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications