66वें जन्मदिन पर मां से मिलने पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे। सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी गांधीनगर स्थित उनके आवास पहुंचे।

मां से मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आवास के आसपास रहने वाले लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी बिना किसी काफिले या बड़ी सुरक्षा के मां से मिलने पहुंचे थे। सिर्फ कार से ही वह गए और मां से मिलकर वापस लौटे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए गुजरात समेत देश भर में बीजेपी ने खासी तैयारियां कर रखी हैं।
मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के नौसारी में 989 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज होगा।












Click it and Unblock the Notifications