Mann Ki Baat: हैरान कर देगा भारत का ये गांव! सालों से नहीं जला किसी घर में चूल्हा, PM ने बताया क्या है रहस्य?
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल 2026 के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। यह इस मासिक रेडियो संवाद की 130वीं ऐतिहासिक कड़ी थी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) के खास अवसर पर पीएम मोदी ने युवाओं के जोश, भारतीय स्टार्टअप्स की ताकत और देश की बदलती संस्कृति पर विस्तार से बात की।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आज का भारत न केवल तकनीक में आगे बढ़ रहा है, बल्कि अपनी जड़ों और परिवार व्यवस्था को भी मजबूती से थामे हुए है।

Mann Ki Baat: मतदाता दिवस पर अनोखा सुझाव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए 'फर्स्ट टाइम वोटर्स' को खास संदेश दिया। उन्होंने एक अनूठा सुझाव देते हुए कहा, 'जैसे हम जन्मदिन मनाते हैं, ठीक वैसे ही जब कोई युवा 18 साल का होकर पहली बार वोटर बने, तो पूरे मोहल्ले और गाँव को मिलकर मिठाई बांटनी चाहिए।' पीएम ने कहा कि वोटर लोकतंत्र की आत्मा है और युवाओं को अपनी इस जिम्मेदारी पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रयासों की भी सराहना की।
Mann Ki Baat: 'इंडियन प्रोडक्ट' मतलब 'टॉप क्वालिटी'
प्रधानमंत्री ने देश के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को 'एक्सीलेंस' का नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज AI, स्पेस और बायोटेक जैसे हर आधुनिक सेक्टर में भारतीय स्टार्टअप्स का दबदबा है। पीएम ने आह्वान किया, 'अब समय आ गया है कि जब दुनिया 'मेड इन इंडिया' उत्पाद देखे, तो उसके मन में 'टॉप क्वालिटी' की छवि बने। चाहे कपड़ा हो या टेक्नोलॉजी, हमें श्रेष्ठता को ही अपना मानक बनाना होगा।'
Mann Ki Baat: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम
पीएम मोदी ने जनवरी 2016 में शुरू हुई 'स्टार्टअप इंडिया' यात्रा को याद करते हुए बताया कि कैसे 10 सालों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोच रहे हैं और उन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जिनकी कल्पना एक दशक पहले भी नामुमकिन थी।
Mann Ki Baat: Gen Z के बीच 'भजन क्लबिंग' का बढ़ता क्रेज
आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) के भक्ति के प्रति लगाव पर पीएम ने खुशी जताई। उन्होंने 'भजन क्लबिंग' का जिक्र करते हुए कहा कि आज कॉन्सर्ट जैसे भव्य माहौल में युवा भजनों पर झूम रहे हैं। यह दिखाता है कि देश का युवा अपनी संस्कृति और भक्ति को आधुनिक लाइफस्टाइल के साथ जोड़ रहा है।
गुजरात का चन्दनकी गांव: जहां घरों में नहीं जलता चूल्हा
गुजरात के बेचराजी स्थित चन्दनकी गांव की एक अनोखी परंपरा का उल्लेख करते हुए पीएम ने बताया कि यहां पिछले 15 सालों से लोग अपने घरों में खाना नहीं बनाते। पूरे गांव के लिए एक 'कम्युनिटी किचन' (सामुदायिक रसोई) है, जहां सब मिलकर बैठते हैं और एक साथ भोजन करते हैं। यह पहल न केवल लोगों को आपस में जोड़ती है, बल्कि गाँव में एक बड़े परिवार जैसी भावना पैदा करती है।
Mann Ki Baat: नदियों का पुनरुद्धार और जल संरक्षण की मिसाल
- अयोध्या की तमसा नदी: जनभागीदारी से लुप्त होती तमसा नदी को फिर से कल-कल बहते देख पीएम ने स्थानीय लोगों की सराहना की।
- अनंतपुर का 'अनंत नीरू' प्रोजेक्ट: आंध्र प्रदेश के सूखे प्रभावित इलाके में प्रशासन और जनता ने मिलकर 10 से ज्यादा जलाशयों को पुनर्जीवित किया और 7000 पेड़ लगाए।
- अनोखी परंपराएं: गुजरात का 'कम्युनिटी किचन' और भारतीय परिवार
- चन्दनकी गांव: गुजरात के इस गाँव में पिछले 15 सालों से किसी घर में चूल्हा नहीं जलता। पूरा गाँव एक 'सामुदायिक रसोई' में साथ बैठकर खाना खाता है।
Mann Ki Baat: मथुरा में गूंजी 'मन की बात'
धर्मनगरी मथुरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनता के साथ बैठकर पीएम का संबोधन सुना। इस दौरान 'विकसित भारत' के संकल्प को दोहराया गया।
'मन की बात' का इतिहास: एक नजर में
- शुरुआत: 3 अक्टूबर 2014 (विजयादशमी)।
- माध्यम: रेडियो को इसलिए चुना क्योंकि यह देश के 99% भूगोल तक पहुंचता है।
- बड़ा रिकॉर्ड: जनवरी 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।
- ग्लोबल रीच: आज यह 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications