PM Modi In Odisha: ओडिशा में पीएम मोदी ने की सौगातों की बौछार, 'लुटेरी कांग्रेस' से मांगा GST पर हिसाब
PM Modi In Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दौरे पर प्रदेश को कई सौगात भेंट की है। झारसुगुडा में पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और 60,000 करोड़ की योजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान पीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जहां भारी संख्या में बीजेपी समर्थकों का जुटान था। इस रैली में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के जीएसटी दरों को घटाने और ओडिशा के विकास के लिए अपनी सोच पर जोर दिया। अपनी चिर-परिचित शैली में पीएम ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरें घटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लुटेरी कांग्रेस है, जो सिर्फ जनता को लूटना जानती है। पीएम ने यह भी कहा कि बीजेपी का मिशन ओडिशा को मॉडल स्टेट बनाने का है।

PM Modi ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लुटेरी कांग्रेस है। उन्होंने कहा, 'हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को मुझे भांति-भांति की गालियां देने की आदत पड़ गई है। जब हमने जीएसटी की दरें कम कीं तो पूरे देश में दाम कम हुआ, लेकिन कांग्रेस आम जनता को यह सुख देना नहीं चाहती। पहले जब हमने डीजल-पेट्रोल का दाम कम किया था, तब जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, वहां उन्होंने डीज़ल-पेट्रोल पर दूसरा टैक्स लगाकर उसका दाम उतना ही रहने दिया और खुद तिजोरी भरते रहे।'
इसी भाषण में आगे पीएम ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारी सरकार ने सीमेंट का दाम कम किया तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना ही टैक्स लगा दिया। जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बनकर खड़ी हो गई। कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी ही।
यह भी पढ़ें: कौन है IAS अफसर की पत्नी चंपा विश्वास? लालू राज में महीनों तक घर के अंदर होती थी हैवानियत, मोदी ने अब किया याद
Odisha को लेकर पीएम ने दोहराया अपना विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को लेकर अपना विजन दोहराते हुए कहा, 'डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था। ये संकल्प था विकसित ओडिशा। आज हम देख रहे हैं, ओडिशा डबल इंजन की रफ़्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार, ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हुआ है। आज से BSNL का नया अवतार भी सामने आया है। BSNLकी स्वदेशी 4G सर्विसेज लॉन्च हुई हैं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पीएम मोदी बोले- 'मैं और नीतीश आपके भाई हैं', भाषण की 5 बातें सुनकर विपक्ष भी हैरान!












Click it and Unblock the Notifications