यूपी-उत्तराखंड और गोवा के वोटर्स से पीएम मोदी की अपील, पहले मतदान फिर कोई अन्य काम

नई दिल्ली, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेस में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड और गोवा में भी मतदान हो रहा है। मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लोगों से अपील की, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!

pm

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड की कुल 165 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है जबकि उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। गोवा में भी सभी 40 सीटों पर आज वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर दूसरे चरण में कुल 2.02 करोड़ मतदाता है, जिसमे 1.08 करोड़ पुरुष, 94 लाख महिलाएं और 1269 ट्रांसजेंडर हैं। दूसरे चरण में कुल 55 सीटों पर 586 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमे 69 महिला प्रत्याशी भी हैं। कुल 23404 पोलिंग बूथ और 12544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तराखंड की बात करें तो यहां 70 सीटों पर मतदान के लि 11697 बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश में 8266644 मतदाता हैं जिसमे 4238890 पुरुष और 3932995 महिला मतदाता हैं। जबकि 288 अन्य मतदाता भी अपन मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं गोवा में 40 सीटों पर 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, रिवोल्युशनरी गोवा पार्टी, गोयेंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी, संभाजी ब्रिगड भी मैदान मं हैं। वहीं 68 निर्दलीय उम्मीदवार भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+