राहुल के अलग मत्स्य मंत्रालय वाले बयान पर पीएम मोदी का हमला, बोले-वे लोगों को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को पुडुचेरी में एक रैली की। पीएम मोदी ने रैली में राहुल गांधी के मत्स्य मंत्रालय बनाने वाले बयान पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बांटो-झूठ बोलो और राज करो के हिसाब से काम करती है। कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को पता ही नहीं है कि, मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था। ऐसे में कांग्रेस के नेता यहां लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

PM Modi lashed out at Rahul Gandhi over his remarks on creating a fisheries ministry

Recommended Video

    PM Modi ने Rahul Gandhi के Fisheries Ministry वाले बयान पर किया हमला | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कहा कि, 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया है। हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की ​नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं।

    उन्होंने कहा कि, दो दिन पहले एक महिला जब मुख्यमंत्री के बारे में शिकायत कर रही थी, पूरी दुनिया ने महिला की आवाज में उसका दर्द सुना लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने सच बताने की बजाय अपने ही नेता को गलत ट्रांसलेशन बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने पंचायत चुनावों को नहीं कराया और वो लोग दूसरों को लोकतंत्र पर ज्ञान देते हैं। पूरे देश में लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं, लोकसभा में कांग्रेस की सीटें आज इतिहास में सबसे कम हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं पुडुचेरी सबसे बेहतर बने। इसमें टूरिज्म, बिजनेस, हेल्थ के क्षेत्र में काम करने का लक्ष्य है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+