बोस परिवार से पीएम करेंगे 17 मई को मुलाकात, करेंगे कई खुलासे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के परिवार को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। पीएम मोदी ने 17 मई को बोस परिवार के सदस्यों को दिल्ली में मुलाकात के लिए न्योता भेजा है। पीएम मोदी ने बोस परिवार को इस बात का आश्वासन दिया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर बोस से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किये जाने के मामले की जांच करेंगे।

प्रधानमंत्री ने बोस के पड़पोते सूर्य बोस और अमीय बोस को इस बात का आश्वासन दिया है कि वह स्वयं बोस से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किये जाने की जांच करेंगे। सूर्य बोस ने खुद इस बात की पुष्टि की कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले जो भी बयान दिये गये थे उसमें पीएम की स्वीकृति नहीं शामिल थी लेकिन इस बयान के बाद हमें विश्वास है कि नेताजी के दस्तावेज सार्वजनिक होंगे।
वहीं नेताजी के पड़पोते चंद्र बोस ने कहा कि नेहरू का असली चरित्र लोगों के सामने आ गया है, ऐसे में उनका भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। बोस ने कहा कि नेताजी के चरित्र को जानबूझकर बिगाड़ा गया। इतिहासकारों को अपनी बात कहने का हक है लेकिन इतिहास को बर्बाद नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications