हरियाणा: पीएम मोदी ने फरीदाबाद में 2600 बेड वाले सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

PM Modi inaugurates Super Specialty Hospital in Faridabad, Haryana

फरीदाबाद, 24 अगस्‍त: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्धाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। 2,600 बिस्तरों वाले इस प्राइवेट अस्‍पताल को फिलहाल 500 बेड के साथ खोला गया है और अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है।

pm

सुपर स्पेशियलिटी अमृता अस्पताल, 130 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनाया गया है। माता अमृतानंदमयी मठ के तत्वावधान में छह वर्षों की अवधि में इसका सात मंजिला अस्‍पताल का निर्माण किया गया है। अस्‍पताल अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें एक सेट्रलाइज्‍ड लैबोट्री भी शामिल है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को एक बड़ा बढ़ावा देगा।

नया सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू में 500 बिस्तरों के साथ खोला गया है और अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है। एक बार पूरी तरह से चालू होने के बाद, 81 स्‍पेशियलिटी वाले अस्पताल को दिल्ली-एनसीआर और देश का सबसे बड़ा निजी अस्पताल बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+