10 फीसदी आरक्षण से सरकार ने सामाजिक समरसता के नये द्वार खोले हैं, गुजरात में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
अहमदाबाद। तीन दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में 750 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अत्याधुनिक 17 मंजिला अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का लोकार्पण किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है, इस अवधि में 18,000 से अधिक एमबीबीएस सीटें और 13,000 से अधिक स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाई गई हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को देश विश्वविद्यालयों और सरकारी और निजी कॉलेजों में इस साल के शिक्षण सत्र से ही लागू करने के लिए आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जाति वर्ग संप्रदाय से उपर उठते हुए सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने की मांग पहले से उठती थी पर राजनीतिक इच्छा शक्ति के आभाव में ऐसा नहीं किया जा रहा था। लेकिन एनडीए की सरकार ने ऐसा किया और वो भी बिना किसी वर्ग के हक को छेड़े बगैर ऐसी व्यवस्था बनाई गई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश का कोई कोना विकास की दौड़ में पीछे न छूटे इसके लिए प्रतिबंद्ध है और काम कर रही है। पीम ने कहा कि आयुष्मान योजना से 50 करोड़ गरीबों को विश्वास मिला।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद ने उड़ाया अमित शाह की बीमारी का मजाक, बोले- बीजेपी अध्यक्ष को हुआ है 'सुअर का जुकाम'












Click it and Unblock the Notifications