PM मोदी दुनिया की सबसे लंबी ट्विन लेन टनल का किया उद्घाटन, जानिए चीन के लिहाज से क्यों खास है यह सुरंग
PM Modi Inaugurate Sela Tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के बाद अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया है। पीएम मोदी का यह अरुणाचल प्रदेश का एक दिवसीय यात्रा है। इस दौरान वे दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग 'सेला टनल' का उद्घाटन किया है।
पीएम मोदी का कार्यक्रम आज सुबह है। इसके बाद पीएम 'विकसित भारत विकसित उत्तर पूर्व' कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम मोदी राज्य में 10000 करोड़ रुपये की उन्नति योजना सहित कई अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

सेला सुरंग 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)ने 825 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। इस परियोजना में दो सुरंगें शामिल हैं। सुरंग-1 जो 1003 मीटर लंबी है, वहीं सुरंग-2 जो 1595 मीटर की ट्विन-ट्यूब सुरंग है। इस परियोजना में 8.6 किमी लंबी दो सड़कें भी शामिल हैं। सुरंग को प्रति दिन 3000 कारों और 2000 ट्रकों के ट्रैफिक डेनसिटी के लिए डिजाइन किया है। कार और ट्रक अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
हर मौसम में मिलेगी कनेक्टिविटी
यह सुरंग बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह चीन की सीमा से लगे तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे तवांग की यात्रा का समय भी कम से कम एक घंटे कम हो जाएगा। जिससे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अग्रिम क्षेत्रों में हथियारों, सैनिकों और उपकरणों की तेजी से तैनाती हो सकेगी।
सामाजिक-आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
भारी वर्षा के चलते बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बालीपारा-चारीद्वार-तवांग मार्ग लंबी अवधि के लिए बंद रहता है। 'सेला टनल' परियोजना न केवल देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इस परियोजना की नींव पीएम मोदी ने फरवरी 2019 में रखी थी।
यह भी पढ़ें- Today in Politics: PM मोदी आज चीन सीमा से लगे अरुणाचल में सेला सुरंग का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications