पीएम मोदी अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा के साथ कर रहे बैठक
नई दिल्ली, 14 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक कर रहे हैं। ये बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर चल रही है।

माना जा रहा है कि ये पीएम मोदी ये बैठक और पिछले कुछ समय में जो बैठकें की है वो मंत्रीमंडल के रिव्यू के बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर है। इस बैठक में इन सभी शीर्ष मंत्रियों को बिठाकर पीएम मोदी अन्य मंत्रियों के काम की समीक्षा कर रहे हैं।
वहीं इस बैठक को मानसून सत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों केकाम काज की रिपोर्ट ली और समीक्षा की। मोदी सरकार में कुल 60 मंत्री हैं जबकि इनकी संख्या 79 हो सकती है। मंत्री की संख्या इसलिए कम है कि कई मंत्रियों के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं। कई मंत्री के पास तो तीन मंत्रालय हैं।
पिछली बैठक जो 11 जून को हुई थी उसमें गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ही थे। इस बैठक ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल की अटकलों को और बढ़ा दिया था। हालांकि मीडिया को बताया गया कि ये बैठक पीएम मोदी की ओर से की जाने वाली समीक्षा का हिस्सा थी। वहीं शुक्रवार को शाह भी उस बैठक में मौजूद थे जिन्हें अपने मंत्रालय के रिकॉर्ड पर चर्चा के लिए बुलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications