पीएम मोदी का राहुल गांधी से सवाल, अब अडानी-अंबानी पर आरोप क्यों नहीं लगाते? बोले- कितने बोरे रुपए आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना पूछा आखिर क्या वजह है जो आपने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तबसे उन्होंने एक नई माला जपना शुरू किया। पांच साल से एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति-पांच उद्योगपति।

फिर धीरे-धीरे कहने लगे, अंबानी-अडानी। पांच साल से लेकिन, जबसे चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी-अंडानी को गाली देना बंद कर दिया है। मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि जरा ये शहजादे घोषित करें कि इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है।
काले धन के कितने बोरे रुपए भरकर मारे हैं, क्या टेंपो भरकर नोटे कांग्रेस के लिए पहुंची हैं। आखिर क्या सौदा हुआ है, आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है, जरूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक अंबानी-अडानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गई है। मतलब कोई ना कोई चोरी का माल टेंपो भर-भरकर आपने पाया है। देश को यह जवाब देना पड़ेगा।
बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर आरोप लगाया था कि समाज के गरीब वर्ग की मदद की बजाए वह उद्योगपतियों की मदद कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर घोर पूंजीवाद का आरोप लगाया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान हो गया है, इस चरण में कांग्रेस और इंडी गठबंधन का फ्यूज उड़ गया है। भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की क्षमताओं को बर्बाद कर रही है। आप मुझे बताइए देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस ने बर्बाद किया या नहीं। कृषि और टेक्सटाइल सदियों से देश की ताकत रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने उसे भी बर्बाद किया। देश में सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है।
Why has Shahzade Ji stopped talking of Ambani and Adani in this election all of sudden? People are smelling a secret deal… pic.twitter.com/y5A87E6dfi
— Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications