खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए PM मोदी ने की मंत्रियों से चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक बैठक में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ भारतीय खिलौनों के विनिर्माण को बढावा देने और उनकी दुनिया भर में पहचान बनाने के उपायों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत खिलौने बनाने का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां के कलाकार ऐसे स्वदेशी खिलौने बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं जो देश की संस्कृति समाये रहते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी।
Recommended Video

बैठक में पीएम ने कहा कि भारत कई हजार कारीगरों का घर है। उन्होंने कहा, भारतीय कारीगर जो न केवल सांस्कृतिक से जुड़ाव रखते हैं, बल्कि कम उम्र में बच्चों के बीच जीवन-कौशल और मनो-कौशल का निर्माण करने में भी मदद करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, बैठक में कहा कि भारतीय खिलौना बाजार में बड़ी संभावनाएं हैं और यह आत्मनिर्भपर अभियान के तहत वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर उद्योग में एक परिवर्तन लाया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए और वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्माण करना चाहिए। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भारतीय संस्कृति और लोकाचार से जुड़े खिलौनों को शैक्षणिक उपकरणों के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि युवाओं को नए डिजाइन और खिलौनों के साथ आने के लिए संलग्न किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भारतीय संस्कृति और लोकाचार से जुड़े खिलौनों को शैक्षणिक उपकरणों के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि युवाओं को नए डिजाइन और खिलौनों के साथ आने के लिए संलग्न किया जाना चाहिए, जो राष्ट्रीय लक्ष्यों और उपलब्धियों के प्रति गर्व की भावना पैदा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications