पीएम मोदी का 'दिल बहुत बड़ा' है, विपक्ष से किया वादा भी नहीं भूलते, पूर्व कांग्रेसी नेता ने क्यों की तारीफ?

गुजरात कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया ने विपक्षी नेताओं का भी दिल रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता के तौर पर भी जो सुझाव उन्हें दिए गए थे, उसे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने याद रखा और पूरा करके 'बड़ा दिल' दिखाया।

मोढवाडिया ने याद करते हुए बताया है कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो अधिकतर मौकों पर विपक्षी नेताओं के सुझावों को ध्यान से सुनते थे और जो भी उन्हें वाजिब लगता था, उसपर अमल करते थे।

pm modi

विपक्ष से जो वादा किया उस पर भी कायम रहे पीएम मोदी- अर्जुन मोढवाडिया
मोढवाडिया गुजरात विधानसभा में विपक्षी दल के नेता रह चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए बताया है कि पोरबंदर एयरपोर्ट के विस्तार प्रोजेक्ट को लेकर वे तमाम राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री बनने के बावजूद अपनी बातों पर कायम रहे और उसे पूरा किया।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को क्यों नहीं चाहिए मुस्लिम उम्मीदवार?

'विपक्ष के नेता के तौर पर जो भी सुझाव दिया, उसपर अमल करने की कोशिश की'
मोढवाडिया पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। लेकिन, उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देकर इसी साल मार्च में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है। उन्होंने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे, मैं गुजरात विधानसभा में विपक्षी दल (2004 से 2007 तक) का नेता था। विपक्ष के नेता के तौर पर मैं जो सुझाव देता था, मोदी जी ने ज्यादातर मौकों पर उन सुझावों पर अमल करने की कोशिश की।'

पोरबंदर एयरपोर्ट के विस्तार को याद करते हुए मोढवाडिया ने कहा कि मोदी जी ने हमसे कहा था कि उनकी सरकार विपक्ष के सुझावों पर विचार करती है और जो व्यावहारिक सुझाव होते हैं उसे लागू करती है।

विपक्ष से जो वादा किया, उसे प्रधानमंत्री बनकर पूरा किया- पूर्व कांग्रेस नेता
यह बात उस दौर की है, जब 2008 में पोरबंदर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल पहुंचे थे और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। मोढवाडिया ने पोरबंदर के एमएलए के तौर पर उनके सामने यह मुद्दा उठाया था।

उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के तत्कालीन वरिष्ठ नेता ने इस बात का जिक्र किया था कि किस तरह से सिर्फ 1,300 मीटर वाले रनवे की वजह से बड़े विमानों की लैडिंग क्षमता सीमित हो जाती है। तब उन्होंने प्रफुल्ल पटेल से अपील की थी कि एयरपोर्ट के विकास के लिए रनवे को बढ़ाकर 2,600 मीटर किया जाए।

विपक्ष की मांग पर फौरन कार्रवाई का दिया निर्देश
इसके जवाब में पटेल ने इशारा किया कि यह विस्तार गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अतिरिक्त जमीन के आवंटन पर निर्भर करता है।

मोढवाडिया ने कहा है, 'मोदी ने बिना किसी हिचकिचाहट के तत्काल मंच से ही भरोसा दिया कि आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को जमीन की पहचान करके राज्य सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।'

उन्होंने कहा कि 2012 के गुजरात विधानसभा में उनके खुद के हार जाने और मोदी के प्रधानमंत्री बनने की वजह से इस प्रोजेक्ट में देरी हो गई। बाद में जो जमीन शुरू में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आवंटित की गई थी, उसे कोस्ट गार्ड के लिए डायवर्ट कर दिया गया और उसने विस्तार को लेकर चिंताएं जाहिर कीं।

'प्रधानमंत्री बनने के बावजूद भी अपना वादा नहीं भूले मोदी'
मोढवाडिया ने बताया कि फिर उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से संपर्क किया और उनसे आग्रह किया कि पीएम मोदी के दखल से एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जाए।

पीएम मोदी का दिल बहुत बड़ा है- मोढवाडिया
वे बोले, 'रुपाणी ने मेरा संदेश प्रधानमंत्री तक पहुंचाया, जिन्होंने तत्काल ही दखल दिया और एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। हमारे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मोदी अपनी बातों पर अडिग रहे। उनका दिल बहुत बड़ा है।'

इसे भी पढ़ें- Badaun में धर्मेंद्र यादव से मजबूत उम्मीदवार साबित हो पाएंगे आदित्य? M-Y वाली सीट पर BJP को क्यों है उम्मीद?

कांग्रेस में रहते हुए राजनीतिक तौर पर मोढवाडिया पीएम मोदी के बहुत बड़े आलोचक थे। उन्होंने मार्च में पोरबंदर सीट से इस्तीफा दिया था और अब वहीं से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+