कृषि विधेयकों पर बोले पीएम मोदी- किसानों को लूटने वाले बिचौलियों के पक्ष में खड़ा है विपक्ष
नई दिल्ली। कृषि विधेयकों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष इन विधेयकों के खिलाफ सरकार को घेर रहा है। यहां तक कि केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से इन तमाम विरोध के बावजूद कृषि विधेयकों का समर्थन करते हुए इसे किसान के पक्ष में बताया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में इस विधेयक के पास होने के बाद कहा कि इसके पास होने से किसान अब बिना बिचौलियों की चिंता किए हुए अपनी फसल को बेच सके हैं, इससे उनके मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी। किसानों को कृषि क्षेत्र में और आजादी मिलेगी, अब उनके पास फसल को बेचने के और भी अधिक मौके व अवसर होंगे। मैं इस बिल के पास होने पर किसानों को बधाई देता हूं। वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कई ताकतें हैं जो किसानों को इस मसले पर भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं। विपक्ष किसानों को लूटने वाले बिचौलियों के पक्ष में खड़ा है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों से इस देश पर शासन किया और र किसानों को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया, ऐसे लोगों की राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग बिचौलियों के पक्ष में खड़े हैं जो गलत तरह से किसानों के मुनाफे को लूटते हैं। बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में कृषि विधेयकों को पास कर दिया गया, जिसके विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही कांग्रेस, टीएमसी, आरएसपी ने भी इस बिल का लोकसभा में विरोध किया था।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Finance Bill लोकसभा में पारित हुआ, निर्मला सीतारमण बोलीं- नया Income Tax Law सरल और विवाद-मुक्त है -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications