पीएम मोदी ने ओबामा को दी गाने की सीडी और 1950 का डाक टिकट
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती की मिशाल इस समय काफी चर्चा में है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी दोस्ती के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। मोदी ने बराक ओबामा को खास उपहार भेंट करके अपनी दोस्ती को और भी यादगार बनाने की कोशिश की है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ओबामा को अमेरिकी गायक मरियन एंडर्सन की 1957 के गीतों की एक सीडी उन्हें गिफ्ट की। इस सीडी में मरियन के गाये गीत लीट काइंडली लाइट का संकलन है जो उन्होंने गांधी स्मृति में गाया था। एंडरसन ने ऑल इंडिया रेडियो को एक इंटरव्यू दिया था जिसे एक सीडी में संकलित करके भी ओबामा को दिया गया है।
साथ ही एंडरसन के वीडियो प्रधानमंत्री ने ओबामा को एक डाक टिकट भी भेंट किया है। ओबामा को 26 जनवरी 1950 को जारी किये गये टिकट की वास्तविक प्रति भी ओबामा को भेंट की। आपको बता दें कि इससे पहले नवाज शरीफ को भी मोदी ने एक शाल भेंट की थी।












Click it and Unblock the Notifications