पीएम मोदी ने दिया स्वामी को जवाब, राजन को बताया देशभक्त
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर लगातार हमले करने वाले बीजेपी के ही सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी को सोमवार को करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि स्वामी का आरबीआई गर्वनर राजन और वित्त मंत्रालय के दूसरे अधिकारियों पर व्यक्तिगत हमले करना ठीक नहीं है।

सिस्टम से बड़े नहीं हैं स्वामी
पीएम मोदी ने कहा 'राजन भी कम देशभक्त नहीं हैं।' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर कोई खुद को सिस्टम से ऊपर समझता है तो वह गलत है। पीएम मोदी ने यह बात इंग्लिश न्यूज चैनल टाइम्स नाओ को दिए एक खास इंटरव्यू में कहीं।
पीएम मोदी से पहले बीजेपी के बाकी नेता भी स्वामी के बयान से किनारा कर चुके हैं। स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी कई तरह से टिप्पणियां की हैं।
ऐसी पब्लिसिटी देश के लिए खतरनाक
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे मेरी पार्टी के किसी व्यक्ति ने ये बातें कहीं हों या किसी और से ने, लेकिन यह बातें गलत हैं। उन्होंने स्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह से पब्लिसिटी हासिल करना देश के लिए अच्छा नहीं है।
पढ़ें-बारुद से घिरे हैं आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन!
लोगों को अपने बर्ताव में एक जिम्मेादारी का प्रदर्शन करना चाहिए। अगर कोई खुद को सिस्टम से ऊपर समझता है तो फिर वह पूरी तरह से गलत है।
भारत से प्यार करते हैं राजन
पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्यों को उनका संदेश बिल्कुल साफ है और इसमें किसी तरह को कोई कंफ्यूजन नहीं है।
पीएम मोदी यह बताने से भी नहीं चूके कि स्वामी के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि राजन ने जो भी काम देश के लिए किए हैं, वे सभी प्रशंसनीय हैं।
राजन भारत से प्यार करते हैं और वह जो भी काम करेंगे, वह पूरी तरह से देश के लिए होगा और वह पूरी तरह से देशभक्त हैं।
पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि भले ही राजन को यूपीए सरकार ने नियुक्त किया हो वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications