India Ideas Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों को दिया न्योता, जानिए संबोधन की बड़ी बातें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया आइडियाज समिट( India Ideas Summit) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए गए इस समिट को संबोधित करते हुए निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया और उन्हें भारत में निवेश के फायदे गिनवाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर बात की और भारत में अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए निवेश के विक्लप की चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं....

 PM Modi delivers keynote address at India Ideas Summit hosted by US-India Business Council, Here is the Highlights


India Ideas Summit में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-अमेरिका की दोस्ती ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की साझेदारी हमें कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने में मदद करेगी।

उन्होंने इस संबोधन में निवेशकों को भारत में निवेशक के लिए आकर्षित किया और कहा कि भारत में निवेश का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। भारत में अवसर काफी सारे हैं और विकल्प कई हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर सार पिछले साल के मुकाबले FDI बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अपने संबोधन के दौरान भारत में निवेश के फायदे गिनवाए और किस-किस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं हैं इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने निवेशकों को भारत हेल्थ सेक्टर में निवेश करने के लिए प्रेरित और आमंत्रित किया और कहा कि भारत का हेल्थकेयर सेक्टर 22 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आप भारत एनर्जी सेक्टर में निवेश कर सकते है। भारत गैस बेस्ड इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है, इसलिए आपके लिए निवेश के अच्छे विकल्प हैं।

वहीं पीएम मोदी ने अमेरिकी निवेशकों से कहा कि भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करने के लिए आप आमंत्रित । उन्होंने निवेशकों को डिफेंस और स्पेस सेक्टर में निवेश के लिए न्योता देते हुए कहा कि हम डिफेंस में निवेश के लिए एफडीआई की सीमा को 74% तक बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में निवेश के कई अवसर उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर के लोग भारत की ओर देख रहे हैं। यहां खुलेपन, तकनीक और निवेश का उचित माहौल है। उन्होंने कहा कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि FDI के मामले में हर साल भारत काफी तेजी से बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारत में कुल 74 अरब डॉलर एफडीआई आया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में पहली तिमाही में अब तक 20 अरब डॉलर का एफडीआई आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+