'मोहन भागवत के नेतृत्व ने बदला संघ का स्वरूप', RSS चीफ के 75वें जन्मदिन पर PM मोदी ने कही बड़ी बात
RSS Chief Mohan Bhagwat Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ। मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें वसुधैव कुटुंबकम का साक्षात उदाहरण बताया और उनके प्रेरक जीवन एवं विचारधारा पर एक विशेष लेख साझा किया।
वसुधैव कुटुंबकम के जीवंत प्रतीक
पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, 'मोहन भागवत जी ने "राष्ट्र प्रथम" के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज में समता, समरसता और बंधुत्व की भावना को न केवल मजबूत किया, बल्कि अपने पूरे जीवन को सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय एकता को समर्पित किया है।' उन्होंने कहा कि सरसंघचालक होना केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह व्यक्तिगत बलिदान, उद्देश्य की स्पष्टता और माँ भारती के प्रति अटल समर्पण का प्रतीक है।

सबसे परिवर्तनकारी कालखंड
प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत के कार्यकाल को RSS के 100 वर्षीय सफर का "सबसे परिवर्तनकारी" युग करार दिया। उन्होंने संघ की वर्दी और प्रशिक्षण शिविरों में किए गए बदलाव, कोरोना काल में तकनीक के उपयोग तथा नए सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
ये भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: 'मधुकरराव ने मोहनराव के बनाया पारसमणि' , PM मोदी ने खास अंदाज में भागवत को दी शुभकामनाएं
परिवार से जुड़ाव
मोदी ने याद दिलाया कि वे मोहन भागवत के पिता, स्वर्गीय मधुकरराव भागवत, के साथ भी निकटता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मधुकरराव जी की राष्ट्रनिर्माण और संघ के प्रति अपार श्रद्धा ने ही मोहन जी को समाज के लिए समर्पित बनने की प्रेरणा दी।
युवाओं को जोड़ने की क्षमता
प्रधानमंत्री के अनुसार भागवत जी की जनता से सहज संवाद की क्षमता ने संघ से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा है। उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों को सरकारी अभियानों जैसे "स्वच्छ भारत मिशन" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।
विविधता और एकता
मोदी ने भागवत को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रबल पक्षधर और भारत की सांस्कृतिक विविधता में विश्वास रखने वाला बताया। उन्होंने उसके नेतृत्व को संगठित सोच और उदार दृष्टिकोण से प्रेरित बताया, जिससे समाज में विश्वास, भाईचारा और समानता को बढ़ावा मिला है।
ये भी पढ़ें: 'मोदी जी से इंप्रेश हूं, मुझे गंगा', नेपाल की सत्ता संभालने जा रही सुशीला कार्की ने भारत को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications