PM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, LAC के हालात पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। लद्दाख के गल्वान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद देश में शीर्ष नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। इसी बीच भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में चल रहे तनाव और स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम के पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें कि, विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी।

PM modi called for an all party meeting on 19th June over discuss situation in India China border

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। पीएमओ ने कहा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ जारी विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 19 जून को शाम पांच बजे सभी दलों के प्रमुख वर्चुअल बैठक के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे। विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी। बता दें कि घटना के 24 घंटे बाद प्रधानमंत्री की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है।

PM modi called for an all party meeting on 19th June over discuss situation in India China border

चीन सीमा विवाद में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरा देश गुस्से में है और विपक्ष सवाल उठा रहा है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने हमारे देश की जमीन छीन ली है, हमारी जमीन हड़प ली है। प्रधानमंत्री जी आप चुप क्यों हैं? आप कहां छुप गए हैं, आप बाहर आइए! पूरा देश, हम सभी आपके साथ खड़े हैं।

सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गल्वान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है। इस झड़प में चीन के 43 सैनिकों के भी हताहत होने की खबर आई है, जिसमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। हालांकि, चीन ने इसपर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+