Modi Cabinet Portfolio: मोदी कैब‍िनेट में क‍िसके पास कौन सा मंत्रालय? जानें पूरा ड‍िटेल

Modi Cabinet Portfolio: 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार 'मोदी 3.0' की सरकार में 71 केंद्रीय मंत्रियों को जगह म‍िली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री समेत 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ द‍िलाई।

वहीं, सोमवार यानी आज (10 जून) शाम 5 बजे नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। ज‍िसके बाद कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। खास बात यह रही क‍ि इसमें से कई बड़े मंत्रालय ज‍िनके पास पहले से थे, उन्‍हीं के पास रहें। ज‍िसमें राजनाथ स‍िंह, अम‍ित शाह, निर्मला सीतरमण को शाम‍िल क‍िया जाता है।आइए जानते हैं क‍िसे कौन सा म‍िला मंत्रालय...

PM Modi Cabinet Ministers Portfolios

कैबिनेट मंत्री

  • राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय
  • अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्रालय
  • नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय
  • जेपी नड्डा- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • निर्मला सीतरमण - वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
  • डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- व‍िदेश मंत्रालय
  • मनोहर लाल खट्टर- आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्रालय
  • एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
  • पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
  • जीतनारम मांझी- MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) मंत्रालय
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय
  • सर्वानंद सोनेवाल- बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • किंजरापु राम मोहन नायडू TDP- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • प्रह्लाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • जुएल ओरांव- जनजातीय मामले मंत्रालय
  • गिरिराज सिंह- वस्त्र मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया- संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय
  • अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • किरण रिजिजू - संसदीय कार्य मंत्रालय व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
  • हरदीप पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्रालय
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • सीआर पाटिल- जलशक्‍त‍ि मंत्रालय

ये भी पढ़ें- Modi Ministers 2024: राजस्‍थान से केंद्रीय मंत्री बने मेघवाल, चौधरी, यादव व शेखावत को कौनसा मंत्रालय मिला?

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय
  • जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग व अंतरिक्ष विभाग
  • अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय
  • जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय

ये भी पढ़ें- PM Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार के सभी 71 मंत्रियों की पूरी कुंडली, एक क्‍ल‍िक पर

राज्य मंत्री

  • ज‍ित‍िन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।
  • श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय
  • रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय
  • अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय
  • डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय।
  • प्रो. एस. पी. सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय
  • शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय
  • कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय
  • बी. एल. वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
  • सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय।
  • डॉ. एल. मुरुगन- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, संसदीय मामलों के मंत्रालय
  • अजय टम्टा- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • बंदी संजय कुमार- गृह मंत्रालय
  • कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय
  • संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय
  • रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, रेल मंत्रालय
  • दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय
  • रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  • सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • तोखन साहू- आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय
  • राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय
  • हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
  • निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया-उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  • पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय

कैब‍िनेट बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

आपको बता दें क‍ि मंत्रालयों को बांटने से पहले पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली कैब‍िनेट बैठक हुई। इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा शामिल रहे। जेपी नड्डा भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। वह अभी तक बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर और ललन सिंह, शिवराज सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे। इस बैठक में सर्वानंद सोनोवाल और गिरिराज सिंह ने भी ह‍िस्‍सा ल‍िया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल भी शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+