PM Modi Budget 2026: पीएम ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा- हर घर लक्ष्मी जी पधारे यही कोशिश, क्यों अहम है संदेश?

PM Modi Budget 2026 Highlights: केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे "विकसित भारत की यात्रा को तेज करने वाला बजट" बताया। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं और बीते सालों में सरकार ने लोगों की क्षमता बढ़ाने पर अभूतपूर्व निवेश किया है।

बजट 2026 में कृषि, महिला सशक्तिकरण, MSME, टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और संतुलित क्षेत्रीय विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

pm-modi-budget-2026-highlight-economic-growth

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कहा कि सरकार की कोशिश है कि "हर घर में लक्ष्मी जी पधारें", यानी हर परिवार की आय बढ़े और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

PM Modi budget 2026: कृषि, डेयरी और फिशरीज को सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन (फिशरीज) हमेशा से सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। बजट 2026 में इस दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नारियल, कोको, काजू और चंदन जैसी नकदी फसलों से जुड़े किसानों के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

महिला शक्ति और SHGs पर बड़ा फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी हुई हैं और यह दुनिया के सबसे सफल अभियानों में से एक है।

बजट 2026 में महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs के लिए आधुनिक इकोसिस्टम बनाने को प्राथमिकता दी गई है। इससे महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। पीएम मोदी ने कहा,कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और मजबूत हो।"

टूरिज्म और खासकर पूर्वोत्तर पर जोर

पीएम मोदी ने बजट में टूरिज्म सेक्टर, खासकर पूर्वोत्तर भारत को लेकर किए गए ऐलानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टूरिज्म रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने से न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि संतुलित और समान विकास की नींव भी पड़ेगी।

MSME और कुटीर उद्योगों को नई ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट 2026 में MSME और कुटीर उद्योगों को मजबूत समर्थन दिया गया है। इससे छोटे उद्योगों को लोकल से ग्लोबल बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस skill, scale और sustainability पर रहा है, ताकि युवा और छोटे कारोबारी लंबे समय तक टिकाऊ विकास कर सकें।

इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी विकास की रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं, जिनमें शामिल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्गों (National Waterways) का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरी विकास के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सभी कदम विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की रफ्तार को और तेज करेंगे।

विकसित भारत की मजबूत नींव

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। उन्होंने कहा,यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और आने वाले वर्षों में भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की नींव रखता है। बजट 2026 में खेती से लेकर शहरों तक, महिलाओं से लेकर युवाओं तक और लोकल से लेकर ग्लोबल तक-हर वर्ग और हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने की कोशिश साफ नजर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+