PM ने 1984 की हिंसा का जिक्र किया, राहुल का नाम लिए बिना बोले- कुछ दलों ने भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा
भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्तर पर जितनी बड़ी पार्टी है, उसी तरह देशभर में पार्टी कार्यालय भी बने हैं। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली में BJP ऑफिस एक्सटेंशन का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने करप्शन और सियासत पर भी बयान दिए।

PM Modi ने दिल्ली में बीजेपी के सेंट्रल ऑफिस का उद्घाट किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय विस्तार का निर्माण पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर किया गया है। उद्घाटन के मौके पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, वयोवृद्ध बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहे।
क्या विपक्षी दलों पर बरसे प्रधानमंत्री?
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने भारत की संवैधानिक संस्थाओं को देश की बुनियाद बताते हुए बदनामी की साजिश का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "हमारे संवैधानिक संस्थान हमारी नींव हैं, और इसलिए भारत के विकास को रोकने के लिए हमारी नींव को ही निशाना बनाया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है। हमारे संस्थानों की विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश रची जा रही है।"
बीजेपी के दौर में भ्रष्टाचार को तगड़ा झटका
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसने भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचारियों को झकझोर कर रख दिया है। बकौल पीएम मोदी, बीजेपी जब भी सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार को तगड़ा झटका देती है, लेकिन जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है।

राहुल का नाम लिए बिना हमला बोला
राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, "जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है।" उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। बता दें कि 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट से दो साल की जेल हुई है। उन्हें लोक सभा सांसदी से भी हाथ धोना पड़ा है।
1984 के दंगों का जिक्र
कार्यालय विस्तार के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दिल्ली में 1984 में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, देश 1984 के उस काले दौर को देश कभी नहीं भूल सकता। उन चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश मिला था, भावुकता का माहौल था। पीएम मोदी ने बीजेपी के शुरुआती सियासी सफर का जिक्र कर कहा, हम उस लहर में पूरी तरह से तबाह हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए और दूसरों को दोष नहीं दिया।
कार्यालय की आत्मा भाजपा कार्यकर्ता
पीएम मोदी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है।" बकौल प्रधानमंत्री, "इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है।"
प्रधानमंत्री की नजर में भाजपा की यात्रा
उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं। आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है, ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है, ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है।"
पूर्वोत्तर में धमक! भाजपा का 'शासन का ब्रांड'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा की सरकारें आकांक्षाओं, विकास और प्रगति की पर्याय बन रही हैं। यह भाजपा का 'शासन का ब्रांड' है। पूर्वोत्तर के लोगों ने भाजपा में अभूतपूर्व विश्वास दिखाया है। आज पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में भाजपा के चार मुख्यमंत्री हैं। अन्य दो राज्यों में हमारी गठबंधन सरकार है। इस सफलता का श्रेय निस्संदेह भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है।
Recommended Video
संवैधानिक रूप से महिलाओं के लिए पद, BJP पहली पार्टी
उन्होंने दावा किया कि भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जिसने पार्टी की व्यवस्था में संवैधानिक रूप से महिलाओं के लिए पद की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को नए अवसर देने के लिए निरंतर तत्पर रहती है। उन्होंने कहा, BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। बकौल प्रधानमंत्री, BJP एक व्यवस्था, विचार, संगठन और आंदोलन है।
भाजपा का एक ही लक्ष्य- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण
उन्होंने कहा, आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भविष्य की तरफ देखते हुए आगे बढ़ने वाली भाजपा भारत की सबसे futuristic पार्टी है। बकौल प्रधानमंत्री मोदी, "हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं। आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। युवाओं के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़ रही हैं।"
जनसंघ से BJP तक की यात्रा
ऑफिस एक्सटेंशन के लोकार्पण के मौके पर बीजेपी के शुरुआती दिनों का भी जिक्र हुआ। जनसंघ, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी सरीखे पार्टी के संस्थापक सदस्यों के योगदान को याद करते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- बीजेपी की यात्रा पर बातें की गईं।
लोकार्पण से पहले पूजा में शामिल हुए पीएम
इससे पहले ऑफिस विस्तार परिसर के लोकार्पण से पहले पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेता-कार्यकर्ता दफ्तर परिसर में आयोजित पूजा में भी शामिल हुए। पीएम मोदी को आरती करते देखा गया। बीजेपी के ऑफिशियल हैंडल से फोटो ट्वीट की गई है।

बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?
लोकार्पण के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, 2014 का लोक सभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने न केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बल्कि देश के हर जिले में बीजेपी का अपना दफ्तर होने की इच्छा प्रकट की थी। बकौल नड्डा, "प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण...यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना...ये हमें उनसे संस्कार मिला है।"
-
Kerala Election 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर, 47 उम्मीदवारों की लिस्ट -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप -
पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार -
विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र -
भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी












Click it and Unblock the Notifications