PM मोदी आज जाएंगे भोपाल, दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भोपाल में स्वागत नहीं होगा। इंदौर मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत की वजह से पीएम के स्वागत और धन्यवाद के लिए आयोजित होने वाला रोड शो कैंसिल कर दिया गया है।

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज भोपाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि हालांकि, गुरुवार को इंदौर मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत के कारण पीएम मोदी के स्वागत और धन्यवाद के लिए आयोजित होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी भोपाल में सुबह पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और वह दोपहर 3:15 बजे रानी कमलाप्ती रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

गुरुवार को रामनवमी समारोह के दौरान एक बावड़ी के धंस जाने से इतना बड़ा हादसा हुआ और 36 लोगों की मौत हो गई। पटेल नगर इलाके में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हादसे वक्त रामनवमी की पूजा हो रही थी।

जानिए दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में?

1. दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

2. दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस 708 किमी की दूरी लगभग सात घंटे और 45 मिनट में तय करेगी।

3. खबरों के मुताबिक आधे घंटे का समय बचाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय ये ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक चलाई जा सकती है।

4.लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन के आगरा के अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर स्टेशनों पर रुकने की संभावना है।

5. दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+