पीएम मोदी ने की ईमानदार टैक्‍सपेयर्स को परेशान न करने की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार अपील की है कि देश के ईमानदार टैक्‍सपेयर्स को कभी भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 167 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही।

narendra-moditax-payers-officers

पीएम मोदी ने उनसे काम के समय भरोसा रखने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध भी किया।

पीएम ने कहा कि देश में कानून को मानने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है और वे लोग देशहित में कानून का पालन करना चाहते हैं।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की राजस्व नीति को लागू करने के दौरान अपने कर्तव्यों को पूरा करने में भी ईमानदार करदाताओं का परेशान न किया जाए।

इन ऑफिसर्स के सिलसिलेवार ढंग से किए गए हर सवाल का जवाब पीएम मोदी ने दिया। उन्‍होंने कहा कि आफिसर्स को यह निश्चित रूप से महसूस करना चाहिए कि हर नागरिक उसके परिवार का सदस्य है।

यदि यह भाव रहेगा तो ऑफिसर थका हुए नहीं महसूस करेंगे। मोदी ने 45 मिनट तक चली इस बातचीत में अपने जीवन और राजनीतिक अनुभव से जुड़े कई किस्से सुनाए।

इनका मकसद इन ऑफिसर्स यों को संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के महत्व को समझाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+