देश की एकता को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। PM Modi appeals fot unity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौरा-चौरी कांड के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने को प्राथमिकता करार दिया है। पीएम ने लोगों से अपील की कि वो शपथ लें कि देश की एकता को बनाए रखना उनकी हमेशा प्राथमिकता रहेगी और किसी भी चीज से ऊपर देश का सम्मान होगा। इस भावना के साथ भारत के हर एक नागरिक को आगे बढ़ने की जरूरत है।

pm

पीएम मोदी ने चौरा-चौरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हए कहा कि इस घटना के शहीदों को इतिहास के पन्नों में वो जगह नहीं मिली जिसके वो हकदार थे और ना ही उन शहीदों की उतनी चर्चा हुई, जितनी होनी चाहिए थी। लेकिन बावजूद इसके इन शहीदों का खून हमारे देश की मिट्टी में शामिल हैं और वो हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। पीएम ने कहा कि चौरा-चौरी की घटना सिर्फ एक पुलिस स्टेशन में आग लगाने तक सीमित नहीं थी। इस घटना का संदेश बहुत बड़ा था। कई कारणों से इस घटना को छोटी घटना के तौर पर देखा जाता है, लेकिन हमे इसे एक परिपेक्ष्य में देखने की जरूरत है। यह आग सिर्फ पुलिस स्टेशन में नहीं लगी थी बल्कि देश के लोगों के दिल में लगी थी।

देश में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम ने कहा कि किसानों के हित में हमने कई फैसले लिए हैं, किसानों के लिए मंडियों को मुनाफा देने वाली बनाने के लिए हमने 1000 और मंडियों को e-NAM के साथ जोड़ा है। बता दें कि चौरा-चौरी कांड के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर शहीदों की याद में यूपी सरकार ने यूपी के सभी 75 जिलों में एक वर्ष तक इसे मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर आज पीएम मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए डाक टिकट का भी शुभारंभ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+