अयोध्या से लौटने पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर
Pradhan Mantri Suryodaya Yojana: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' की घोषणा करते हुए कहा कि 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय यह लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाएगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' शुरू करेगी।

भारतवासियों के घर की छत पर अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम होगा
उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।
आत्मनिर्भर बनेगा भारत
पीएम मोदी ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दक्षिण के मंदिरों में क्यों गए थे पीएम मोदी? खुद खोला राज












Click it and Unblock the Notifications