राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले दक्षिण के मंदिरों में क्यों गए थे पीएम मोदी? खुद खोला राज
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आज राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री ने आयोजन की अगुआई की। पीएम मोदी बीते 11 दिनों से इस अनुष्ठान के लिए उपवास पर थे। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने अपना व्रत खोला।
इन 11 दिनों के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर भारत के उन सभी मंदिरों के दर्शन किए जहां-जहां श्री राम के कदम पड़े थे। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से ठीक एक दिन पहले धनुषकोडी के श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अरिचल मुनाई, जिसे रामसेतु का आरंभ माना जाता है वहां भी पहुंचे।

पीएम मोदी ने आज अपने भाषण के दौरान 11 दिनों के अनुष्ठान और इस दौरान उनके द्वारा मंदिरों के दर्शन के बारे में बताया गया। उन्होंने उन सभी मंदिरों में जा कर दर्शन करने की कोशिश की जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे।
पीएम मोदी ने कहा, "जिस घड़ी प्रभु श्री राम समुद्र पार करने निकले थे उस पल ने कालचक्र को बदला था। उस भावमय पल को महसूस करने का ये मेरा विनम्र प्रयास था। वहां मेरे अंदर ये विश्वास जगा कि जैसे उस समय कालचक्र बदला था उसी तरह अब कालचक्र फिर बदलेगा।"
अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा भारतवर्ष राममय और भावुक है। https://t.co/nGzYkOttSy
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
पीएम मोदी ने भगवान राम के मंदिरों के दर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "अपने 11 दिन के व्रत अनुष्ठान के दौरान, मैंने उन स्थानों का चरणस्पर्श करने का प्रयास किया जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे, चाहे वो नासिक का पंचवटी धाम हो, केरला का पवित्र त्रिप्रायर मंदिर हो, आंध्र प्रदेश में लेपाक्षी हो श्रीरंगम में रंगनाथ स्वामी मंदिर हो, रामेश्वरम में श्री रामनाथ स्वामी मंदिर हो या फिर धनुषकोडी हो।"
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने कोदंड रामास्वामी में की पूजा, प्राण प्रतिष्ठा से पहले पहुंचे अरिचल मुनाई, यहीं बना था रामसेतु
पीएम मोदी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि श्री राम की कृपा से उन्हें सागर से सरयू तक की यात्रा का सौभाग्य मिला। आपको बता दें, अपने 11 दिनों के व्रत के दौरान पीएम मोदी नारियल पानी पी कर श्री राम की उपासना कर रहे थे। इस दौरान जटायु जहां घायल हो कर गिरे थे उस स्थान से लेकर जहां श्री राम ने भगवान शिव की उपासना की थी, हर स्थान पर पीएम मोदी ने जा कर माथा टेका था।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के पास स्थित है एक और बाबरी मस्जिद, अयोध्या में बाबर काल में चार मस्जिदों का हुआ था निर्माण












Click it and Unblock the Notifications