सैटलाइट लॉन्च के बाद सभी 6 देशों ने भारत को दी बधाई, पीएम ने कहा- हमने पूरा किया वादा
जीसैट को चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांचिंग पैड से लांच किया गया।
नई दिल्ली।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से साउथ एशिया संचार उपग्रह के सफल लॉन्च होने के बाद दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिए इसकी बधाई एक दूसरे को दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों को भी एक ओर जहां बधाई दी वहीं दूसरी ओर सफल लॉन्चिंग की जानकार दी।
अपने 6 अन्य समकक्षों को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो वादा 2 साल पहले किया था, उसे आज पूरा कर दिया। दक्षिण एशिया में यह आपसी सहयोग की उम्दा शुरुआत है। इससे इस इलाके की डेढ़ अरब आबादी कई लाभ होंगे।
मोदी ने कहा कि हमें ऐसे प्रयास आगे भी करने की जरूरत है। उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से दक्षिण एशिया के लोगों को काफी जानकारी मिलेगी।
सभी ने दी बधाई
वहीं अन्य 6 राष्ट्राध्यक्षों ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया कहा। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने लॉन्चिंग के लिए भारत को बधाई दी।
मालदीव के राष्ट्रपति यमीन अब्दुल गयूम ने कहा कि, 'दक्षिण एशिया में यह 'सबका साथ सबका विकास' है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा, ' लॉन्च से हमारे रिश्ते मजबूत होंगे।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, भारत के इस प्रयास की तारीफ की जानी चाहिए। श्रीलंका के राष्ट्रपति एम सिरीसेना ने कहा कि इस लॉन्च से सभी को फायदा होगा।
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने कहा, उपग्रह लॉन्च एक ऐतिहासिक पल है। वैश्विक इतिहास में यह बड़ी उपलब्धि है।
पाकिस्तान रहा बाहर
बता दें कि भारत की स्पेस डिप्लोमैसी के तहत तैयार हुई साउथ एशिया सैटेलाइट लॉन्च कर दिया गया। दुनिया ने एक बार फिर अंतरिक्ष में भारत का दम देखा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो शुक्रवार शाम 4:57 बजे दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट-9 को लांच किया।

आठ सार्क देशों में से सात भारत, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। पाकिस्तान ने यह कहते हुए इससे बाहर रहने का फैसला किया था कि उसका अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications