मोदी से मिले मुफ्ती मोहम्मद सईद, 1 मार्च को लेंगे सीएम की शपथ
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा-पीडीपी में बात तय हो गयी है। दोनों के बीच अहम मुद्दों को लेकर सहमति बन गयी है। माना जा रहा है कि 1 मार्च को मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सरकार के गठन को लेकर आज दिल्ली में मुफ्ती सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं। दोनों के बीच अनुच्छेद 370 और अफ्स्पा को लेकर बात होगी। सूत्रों की मानें तो भाजपा के निर्मल सिंह उपमुख्यमंत्री होंगे।
हालांकि देखने वाली बात होगी की प्रधानमंत्री के साथ चल रही मुलाकात के बाद अहम मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच क्या आम सहमति बनती है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुल 13 मंत्री होंगे जबकि पीडीपी के भी 13 मंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications