शीतकालीन सत्र के आगाज पर बोले पीएम मोदी, सदन में हंगामे के चलते नहीं बोल पाते युवा सांसद
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें युवा सांसदों की शिकायतें मिली हैं कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं मिलता, इसलिए हमें उन्हें बोलने के अवसर देने होंगे।

Recommended Video
Parliament Winter Session PM Modi address Media संसद के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी विपक्षी सांसदों से संसद के सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सदन का यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब जी20 समिट की मेजबानी भारत को सौंपी गई है और यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। ऐसे में हमें सदन की गरिमा को बनाए रखने के प्रयास करने होंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी दलों से यह आग्रह किया कि हमें सदन में युवा सांसदों को भी आगे आकर बोलने का अवसर देने होंगे।
युवा सांसदों की मिली हैं शिकायतें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कई युवा सांसदों की यह शिकायतें मिली हैं कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। पीएम ने कहा कि सदन में हंगामे के चलते उनकी शिकायतों में व्यवधान आते हैं और वो अपनी बात को नहीं रख पाते, इसलिए हमें यह प्रयास करने होंगे कि हम युवा सांसदों की भावनाओं को समझें और उन्हें बोलने का अवसर प्रदान करें।
पीएम के संबोधन की बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने कहा, "जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है यह उसी का परिणाम है कि जी20 की अध्यक्षता का अवसर हमें प्राप्त हुआ है।"
- पीएम मोदी ने कहा, "इस सत्र में देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और मौजूदा वैश्विक स्थिति के बीच देश को आगे ले जाने के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी दल सदन में चर्चा को महत्व देंगे।
आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 दिन सदन की कार्यवाही चलेगी, जिसमें केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। लोकसभा पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि देगी जिनका निधन सत्र के दौरान हुआ है।
-
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications