2011 से ही PM मोदी का 'टारगेट' बन चुका था तहव्वुर राणा, 14 साल पुराने ट्वीट ने मचा दी हलचल, ऐसा क्या कहा था?

PM Modi tweet On Tahawwur Rana: 2008 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा 16 सालों बाद भारत की गिरफ्त में आया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कस्टडी में भेजा है। अब से थोड़ी देर बाद NIA तहव्वुर राणा से पूछताछ की जाएगी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साल 2011 का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है।

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण और हिरासत में भेजे जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह पोस्ट 2011 में मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए की थी। इसमें उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने इसे विदेश नीति में एक बड़ा झटका बताया था, जब एक अमेरिकी अदालत ने राणा को मुंबई हमलों में प्रत्यक्ष संलिप्तता से बरी कर दिया था। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे।

PM Modi tweet On Tahawwur Rana

PM मोदी ने कहा था- यह विदेश नीति के लिए बड़ा झटका है

पीएम मोदी ने ट्विटर (अब बदला हुआ नाम X) पर लिखा था, ''मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को निर्दोष घोषित करने से अमेरिका ने भारत की संप्रभुता को ठेस पहुंचाई है और यह "विदेश नीति के लिए बड़ा झटका" है।''

वीडियो में भी PM मोदी ने विदेश नीति की आलोचना की थी

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था,

"अमेरिका के शिकागो की एक कोर्ट ने तहव्वुर राणा को रिहा करने का आदेश दिया है। इसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली हर शक्ति और हर सरकार के लिए एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार इस मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी। भारत सरकार को अमेरिका के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के रवैये के खिलाफ सख्त फैसला लेना चाहिए। यही इस समय की मांग है। अगर इनको छोड़ा गया तो एक के बाद एक अपराधी अमेरिका की ओर बढ़ते रहेंगे। ऐसे ही अमेरिकी अदालतों में उनके मामलों की सुनवाई होगी और उन्हें निर्दोष करार दिया जाएगा।''

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की हुई तारीफ

अब जब तहव्वुर राणा आखिरकार भारतीय अधिकारियों की हिरासत में है...ऐसे में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस ट्वीट पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि तहव्वुर राणा 2011 से ही पीएम मोदी के टारगेट में थे। कई एक्स यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि "मोदी है तो मुमकिन है"

एक यूजर ने लिखा, ''एक नेता जो अपनी बात पर चलता है।'' एक यूजर ने लिखा, ''कैप्टन मेरे कैप्टन हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने यह कर दिखाया सर!! बधाई और धन्यवाद!"

Take a Poll

Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा अमेरिका में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गुरुवार 10 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा। अमेरिकी कोर्ट में पहले तहव्वुर राणा ने स्वास्थ्य और कानूनी आधार पर प्रत्यर्पण का विरोध किया था। तहव्वुर राणा की वापसी 26/11 के हमलों के लिए न्याय की तलाश में भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तहव्वुर राणा को उसके आने पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली की एक विशेष अदालत से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि उसने 26/11 की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी।

10 अप्रैल की रात तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर सामने आई थी। जिसमें NIA के अधिकारी उसे पकड़े हुए नजर आए हैं। वहीं आज यूएस डिपार्मेंट ऑफ जस्टिस ने एक और तस्वीर जारी की है, इसमें अमेरिकी मार्शल उसे NIA के अफसरों को सौंपते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+