Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज्यसभा में भी पास हुआ महिला आरक्षण बिल, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- महिलाओं की आवाज बुलंद होगी

महिला आरक्षण बिल को लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी पास कर दिया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों ने इस ऐतिहासिक बिल को पास कर दिया। इस बिल के पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने महिला सांसदों के साथ फोटो भी क्लिक कराई।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास होने के मौके पर ट्विटर पर ट्वीट करके 140 करोड़ भारतवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण! 140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई!

narendra modi

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार। सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है।

इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है।

इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।

बता दें कि बुधवार को इस बिल को लोकसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ पास किया या था। लोकसभा में 454 सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट दिया था। सिर्फ एआईएमआईएम के दो सांसदों ने इस बिल के खिलाफ वोट किया था।

वहीं राज्यसभा में मौजूद सभी 215 सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया। इस बिल को अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी के बाद यह बिल कानून बन जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस बिल के पास होने के साथ ही राज्यसभा और लोकसभा दोनों की कार्रवाई को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

महिला आरक्षण बिल जब कानून का रूप ले लेगा तो इसके बाद लोकसभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस बिल के समर्थन में बोलते हुए पीएम मोदी ने सभी सांसदों का आभार जताया औ कहा कि भविष्य में इस बिल पर हुई चर्चा का एक-एक शब्द हमारे काम आएगा। पीएम ने कहा कि इस बिल को पास करने में सभी दलों में अहम भूमिका निभाई है। इससे नारी शक्ति को विशेष सम्मान मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+