PM Kisan Yojana पर आ गई बहुत बड़ी खुशखबरी, 21वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत
PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके जरिए पात्र किसानों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से 6,000 रुपये दिए जाते हैं। पात्र किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि योजना की 21वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। दिवाली से पहले किसानों के खाते में रकम पहुंचाने की योजना है। साथ ही, किसानों के ई-केवाईसी पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से किसान भाइयों को बड़ी राहत दी गई है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। e-KYC में आधार कार्ड से लिंकिंग और पहचान प्रमाणीकरण जैसे जरूरी कदम शामिल हैं। यह बढ़ी हुई समय सीमा उन किसानों के लिए राहत लेकर आई है जो अब तक दस्तावेजों में किसी वजह से देरी कर रहे थे।

PM Kisan Yojana से मिलेगा 9.7 करोड़ किसानों को लाभ
केंद्र सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) के अनुसार पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या जारी की गई है। पीआईबी के आंकड़ों के मुताबिक, 20वीं किस्त के समय लगभग 9.7 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिला था। इस योजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब तक लगभग ₹3.69 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उत्तर प्रदेश में लाभार्थी किसानों की संख्या (2,25,78,654), बिहार में (75,81,009), राजस्थान में (70,32,020) और महाराष्ट्र में लाभार्थी किसानों की संख्या (91,43,515) है।
यह भी पढ़ें: PM Modi: 'चिप' हो या 'शिप' सब कुछ देश में बनाना होगा, पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का नया मंत्र
PM Kisan Yojana की किस्त पाने के लिए करना होगा ये सब
⦁ e-KYC पूरी करें: आधार और बैंक खाते को लिंक करना अनिवार्य है।
⦁ स्टेटस चेक करें: PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन और किस्त की स्थिति जांचें।
⦁ दस्तावेज अपडेट करें: बैंक खाता, आधार और भूमि रिकॉर्ड में किसी भी गड़बड़ी को समय रहते सुधारें।
⦁ हेल्पलाइन का उपयोग करें: कोई समस्या आने पर किसान हेल्पलाइन नंबर या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से मदद ले सकते हैं।
कृषि मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे किसानों तक यह जानकारी समय पर पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उम्मीद है कि किस्त का वितरण नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का किया उद्घाटन, गुजरात में बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications