PM Kisan Yojana Alert: 31 जुलाई से पहले निपटा लें यह काम, वरना अटक जाएंगे 24वीं किस्त के पैसे!
PM Kisan Yojana Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर है। योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को 31 जुलाई तक अपना वार्षिक e-KYC पूरा करना होगा। तय समय सीमा तक e-KYC नहीं कराने वाले किसानों की आगामी किस्त रोकी जा सकती है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते e-KYC के साथ आधार सीडिंग समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें। विभाग के मुताबिक, योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसानों का रिकॉर्ड सही और अपडेट होना जरूरी है।

जिन किसानों की किस्त नहीं आई वो क्या करें?
पीएम किसान की 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। हालांकि कई किसानों के खाते में पैसे नहीं आए थे। ऐसे में जिन किसानों का एप्लीकेशन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन किसी कारण से उनकी किस्त अभी लंबित है, वे PM Kisan पोर्टल के 'Missing Information' विकल्प में जाकर जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिन किसानों के बैंक खाते में अभी तक आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके लिए किसान अपने बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की मदद ले सकते हैं। आधार लिंक होने से योजना का पैसा सही खाते में पहुंचने में आसानी होगी और भुगतान में रुकावट की संभावना कम होगी। एक बार सारे अपडेट करा लेने पर रुके हुए पैसे भी अगली किस्त के साथ आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: इन किसानों को सबसे पहले मिलेंगे 24वीं किस्त के 2,000 रुपये, सरकार ने जारी किए 3 कड़े नियम
ऐसे करा सकते हैं e-KYC
किसान अपनी सुविधा के अनुसार e-KYC के लिए कई विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए-
- नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं।
- PM Kisan मोबाइल ऐप के जरिए खुद फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC कर सकते हैं।
- बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं है तो बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
- रुकी हुई किस्त वाले किसान PM Kisan पोर्टल पर Missing Information में जरूरी विवरण अपडेट करें।
विभाग ने साफ किया है कि तय समय तक e-KYC और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसान योजना के नियमों के तहत अपात्र माने जा सकते हैं और उनकी अगली किस्त रुक सकती है।
ये भी पढ़ें: आपके खाते में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आए या नहीं? घर बैठे मिनटों में चेक करें स्टेटस


Click it and Unblock the Notifications
