PM Kisan Yojana Update: कब आएंगे 24वीं किस्त के पैसे? आ गया बड़ा अपडेट, अभी कर लें e-KYC

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार नवरात्रि के दौरान किसानों के खातों में अगली किस्त भेज सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है।

इससे पहले 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली से 23वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान 9.44 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए थे। अब किसानों की नजर अगली किस्त पर टिकी है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

PM Kisan Yojana 24th Installment Update

eKYC पूरा करना जरूरी

पीएम-किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य है। किसान PM Kisan मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से eKYC कर सकते हैं। इसमें केवल चेहरे की पहचान से प्रक्रिया पूरी हो जाती है और OTP या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं पड़ती। जो किसान ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी eKYC करवा सकते हैं। eKYC पूरा होने के बाद ही किस्त के पैसे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन

योजना में कैसे मिलते हैं 6,000 रुपये?

PM Kisan Yojana के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी अगस्त-नवंबर और तीसरी दिसंबर-मार्च के बीच जारी होती है।

किस्त का स्टेटस ऐसे देखें

किसान पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके किस्त की स्थिति देख सकते हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है। आवेदन और योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज होना जरूरी है। लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकारों के जरिए की जाती है और किस्त की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें नए आवेदन? ये रहा स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+