Pm Kisan samman nidhi Yojana की 14 वीं किस्‍त के पैसे खाते में नहीं हुए हैं ट्रांसफर तो तुरंत कर लें ये उपाय

PM kisan samman nidhi yojana 14 kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 14वीं किस्‍त का रुपया ट्रांसफर कर दिया है। राजस्‍थान के सीकर में गुरुवार को आयोजित किसान सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी ने देश भर के 8.5 करोड़ से भी अधिक संख्‍या में में डीबीटी के जरिए 17 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किए हैं।

Pm kisan samman nidhi yojana 14 kist

बता दें देश किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनकी आय को बढ़ाने के उद्देश्‍य से पीएम मोदी की सरकार ने दिसंबर 2018 में ये योजना शुरू की थी।

'प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना' की 14वीं किस्‍त जारी होने के बावजूद भी कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में धनराशि म नहीं पहुंची है। ऐसे में उन्‍हें परेशान होने या घबराने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। जिन किसानों के खाते में इस योजना की 14वीं किस्‍त के रुपये अभी तक नहीं पहुंचे हैं तो उन्‍हें तुरंत से कुछ जरूरी उपाय कर लेने चाहिए ताकि वो इस योजना की 14 वीं किस्‍त से वंचित ना रह जाएं।

ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्‍यापन

14वीं किस्‍त खाते में नहीं पहुंची है तो इसकी एक वजह ये हो सकती है कि किसान ने इस योजना में ई- केवाईसी और भूलेखों यानी land records सत्‍यापन नहीं करवाया होगा।Pm kisan samman nidhi yojana 14 kist

लाभार्थी लिस्‍ट में नाम

अगर ये सत्‍यापन करवा चुके हैं इसके बावजूद भी धनराशि नहीं आई है तो हो सकता है कि किसान का नाम लाभार्थियों की सूची में दर्ज नहीं है। इस सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए तुरंत से किसान को जिले के नोडल अधिकारी से मिलकर अपना नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में दर्ज करवा लेना चाहिए। अगर आपको पता चल जाता है कि किन वजहों से नाम दर्ज नहीं हुआ है ऐसे में तुरंत उसे वजहों को खत्‍म करके नाम दर्ज करवा लेना चाहिए।

किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाली इस योजना के लिए सरकार ने हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किया है अगर आपको कुछ नहीं समझ आ रहा है तो किसान हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी समस्‍या को लिखकर सीधे अपनी शिकायत मेल कर सकते हैं।

किसान हेल्‍प लाइन नंबर

155261
1800115526
011-23381092

ई मेल एड्रेस

[email protected] पर मेल करके भी अपनी समस्या को सुलझा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+