PM-KISAN Yojana: क्या है पीएम सम्मान निधि, कब हुई इसकी शुरुआत? जानिए कैसे आते हैं खाते में 6 हजार रुपये

PM-KISAN Samman Nidhi: भारत की बड़ी आबादी आज भी खेती पर निर्भर है, लेकिन किसानों को कई बार लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें खेती के लिए आवश्यक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। खास बात यह है कि यह रकम सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को कोई परेशानी नहीं होती। यह योजना उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो कम जमीन में भी खेती करके अपने परिवार का पेट पालते हैं।

PM-KISAN

कब शुरू हुई योजना?

सरकार ने इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से की थी, जबकि इसकी घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय बजट में हुई थी। इसका मकसद था किसानों को कुछ आर्थिक सहारा देना ताकि वे खेती से जुड़ी बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: कब जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त? ये काम नहीं किया पूरा तो नहीं मिलेंगे पैसे

किसे मिलता है योजना का लाभ?

  • इस योजना का लाभ देश के वे किसान उठा सकते हैं जिनके पास खेती योग्य जमीन है।
  • योजना का फायदा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई के रूप में मिलता है।
  • हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये खाते में आते हैं।

किन्हें नहीं मिलता लाभ?

कुछ वर्ग इस योजना से बाहर रखे गए हैं, जैसे:

  • सरकारी नौकरी करने वालों के परिवार
  • इनकम टैक्स देने वाले किसान
  • डॉक्टर, वकील, इंजीनियर जैसे पेशेवर लोग
  • जो 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाते हैं

कैसे करें आवेदन?

अगर कोई किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो वह आसानी से आवेदन कर सकता है:

  • ऑनलाइन आवेदन: योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
  • CSC सेंटर के जरिए: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी आवेदन किया जा सकता है।
  • जरूरी दस्तावेज: जमीन के कागज, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रति।

अब तक करोड़ों किसान हुए लाभान्वित

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों को फायदा मिल चुका है। सरकार हर बार किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है। इसलिए जरूरी है कि किसान अपने दस्तावेज सही रखें और समय-समय पर e-KYC करवाते रहें।

जल्द जारी होगी 20वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जून 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने का अनुमान है। आधिकारिक तौर पर अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें, पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी।
ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बढ़ाई गई KCC की सीमा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा 5 लाख तक लोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+