PM Kisan: कब जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त? ये काम नहीं किया पूरा तो नहीं मिलेंगे पैसे
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही 2,000 रुपये की 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 20 जून तक किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
अगर आपने जरूरी कागजात पूरे कर लिए हैं, तो यह किस्त जल्द ही आपके खाते में ट्रांसफर हो सकती है। पिछली बार 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिसमें करोड़ों किसानों को फायदा मिला था। फरवरी में 19वीं किस्त जारी होने के बाद अब केंद्र सरकार जून में अगली किस्त देने की तैयारी कर रही है।
अगर आपने e-KYC और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो यह किस्त अटक भी सकती है। ऐसे में जरूरी है कि किसान समय रहते अपनी जानकारी अपडेट कर लें और पोर्टल पर जाकर स्टेटस भी जांचते रहें। यह योजना अब तक देश के लाखों किसानों की बड़ी मदद साबित हो चुकी है।

क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत योग्य किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये यानी कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है ताकि वे खेती से जुड़ी अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकें।
ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi नहीं लेंगे G-7 समिट में हिस्सा, जानें क्यों टूट सकती है 6 साल पुरानी परंपरा
कब आ सकती है अगली किस्त?
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के 20 जून तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan की वेबसाइट पर जाकर अपडेट देखते रहें।
किस्त पाने के लिए क्या जरूरी है?
20वीं किस्त का पैसा पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- ई-केवाईसी: योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसे ऑनलाइन OTP या नजदीकी CSC सेंटर से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा किया जा सकता है।
- बैंक खाता आधार से लिंक हो: किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- सही भूमि रिकॉर्ड: किसान का नाम, जमीन का रिकॉर्ड और दस्तावेज सही होने चाहिए।
ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो आप PM Kisan पोर्टल पर जाकर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करके अपना स्टेटस देख सकते हैं। यहां आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर जानकारी मिल जाएगी।
अब तक कितना मिला है फायदा?
सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। यह योजना देश की सबसे बड़ी DBT (Direct Benefit Transfer) योजनाओं में से एक बन चुकी है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है।
समय रहते पूरी करें प्रक्रिया
अगर आप चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का फायदा मिले, तो जल्दी से ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें। नहीं तो पैसा रुक सकता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Farmers News: अब हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, सरकार की इस योजना का आप भी उठा सकते हैं लाभ












Click it and Unblock the Notifications