PM-Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी राहत! बिना जमीन के कागज के भी मिलेंगे पैसे, क्या है प्रोसेस?
PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब ऐसे किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना का लाभ उठा सकेंगे, जिनके पास जमीन के मालिकाना हक के कागज नहीं हैं। यह कदम उन हजारों किसानों के लिए मददगार साबित होगा जो लंबे समय से खेती कर रहे हैं लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण योजना से वंचित थे।
योजना का लाभ पाने के लिए अब केवल यह जरूरी है कि राज्य सरकार यह प्रमाणित करे कि व्यक्ति सच में किसान है। इस फैसले से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड और मणिपुर के सीमावर्ती किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी। इससे भूमिहीन किसानों को उनकी खेती के काम में सहूलियत होगी।

जमीन के दस्तावेज नहीं, तो भी मिलेगा लाभ
पहले पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी था कि किसान के पास जमीन के पक्के कागज हों। सीमावर्ती इलाकों में कई ऐसे किसान हैं जो लंबे समय से खेती कर रहे हैं, लेकिन इसके उनके पास जमीन के दस्तावेज नहीं थे। इसी वजह से वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित थे। अब सरकार ने इस शर्त में लचीलापन दिया है। राज्य सरकार की पुष्टि होने पर बिना कागज वाले किसान भी योजना की एक किस्त सीधे पा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की शुरूआत, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन, क्या हैं पात्रता
किन राज्यों के किसानों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला सीमावर्ती राज्यों के हजारों किसानों के लिए मददगार साबित होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड और मणिपुर के किसान शामिल हैं।
सीमावर्ती इलाकों के किसानों को राहत
इस फैसले से सीमावर्ती इलाकों के किसान अब पीएम-किसान योजना का लाभ आसानी से ले पाएंगे। इससे उनकी आर्थिक मदद होगी और खेती के काम में उन्हें आसानी होगी। सरकार का यह कदम उन किसानों के लिए बहुत राहत भरा है, जो लंबे समय से जरूरी कागजों की कमी के कारण योजना से बाहर थे।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: लड़की बहन योजना की अगली किस्त कब मिलेगी? आया बड़ा अपडेट, कैसे जांचें पेमेंट की स्थिति?












Click it and Unblock the Notifications