Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत, हर परिवार की एक महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपए, कब आएंगे पैसे?

Bihar Women Employment Scheme Registration: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए हरी झंडी दिखाई। इस योजना के तहत महिलाओं के आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी और 15 सितंबर 2025 से महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में ₹10,000 ट्रांसफर की जाएगी।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहरी महिलाओं के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल और 250 वाहनों के माध्यम से जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की।

Bihar Women Employment Scheme Registration

Women Employment Scheme Bihar- आवेदन की प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं

ग्रामीण महिलाओं को आवेदन के लिए जीविका के संकुल स्तरीय संघ के पास जाना होगा। प्रखंड परियोजना इकाई जीविका द्वारा सभी आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर डाला जाएगा। इसके बाद राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं

शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है। आवेदन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाली सभी महिलाओं की जांच के बाद राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें और दस्तावेज

  • आवेदिका की उम्र 18 से 60 साल के बीच हो।
  • आवेदिका या उसके पति आयकरदाता न हों।
  • महिला के बच्चे अविवाहित हो
  • अविवाहित वयस्क महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित न हों।
  • आवेदिका को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।
  • दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जीविका सदस्यता प्रमाण पत्र।

ये भी पढ़ें Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में कब होंगे चुनाव? क्या इस तारीख से पहले बन जाएगी नई सरकार?

स्वरोजगार के लिए सुझाए गए विकल्प

  • फल, जूस और डेयरी उत्पाद की दुकान
  • सब्जी एवं किराना दुकान
  • मोबाइल बिक्री और रिचार्ज
  • ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, कपड़ा और फुटवियर दुकान
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर, ई-रिक्शा, पशुपालन और कृषि कार्य
  • स्टेशनरी, फोटोकॉपी और खाद्य सामग्री की दुकान

6 महीने के भीतर ₹2,00,000 तक का लाभ

सरकार की योजना है कि पहली किस्त 15 सितंबर से सभी लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद 6 महीने के भीतर ₹2,00,000 तक की राशि लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार (Bihar Women Employment Scheme 2025) के लिए दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav: क्या नीतीश का गेमचेंजर प्लान तय करेगा बिहार चुनाव का रिजल्ट? महागठबंधन के लिए मुश्किलें दोगुनी!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+