PM Kisan की 24वीं किस्त जारी हुए हो गए 2 दिन, अब कब आएगी 25वीं किस्त? क्या है आगे का अपडेट?

PM Kisan Update: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मदद से खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्च पूरे करते हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब योजना की 24वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों की नजर अगली किस्त पर है।

कई किसान जानना चाहते हैं कि 25वीं किस्त का पैसा कब तक खाते में आ सकता है। पिछले भुगतान और योजना के चार महीने वाले नियम को देखें तो अगली किस्त के लिए फरवरी 2027 का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने अभी इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

PM Kisan 25th Installment Update

फरवरी 2027 में आ सकती है 25वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। 24वीं किस्त अक्टूबर-नवंबर 2026 के दौरान जारी की जा चुकी है। ऐसे में अगली चार महीने की अवधि फरवरी 2027 में पूरी होगी। इसी आधार पर माना जा रहा है कि किसानों को 25वीं किस्त का पैसा फरवरी में मिल सकता है। फिलहाल इसे संभावित समय ही माना जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PM Kisan की 24वीं किस्त जारी हुए हो गया एक दिन, खाते में अब भी नहीं आए 2000? स्टेटस कैसे करें चेक?

किस्त पाने के लिए जरूरी हैं ये काम

अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी पात्रता से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी रखनी होंगी। इसके लिए कुछ जरूरी बातें जांच लें:

  • बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।
  • पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
  • खाते में लैंड सिडिंग यानी जमीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन पूरा होना चाहिए।

समय रहते अपडेट करा लें दस्तावेज

किसानों को सलाह है कि वे अगली किस्त का इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी जानकारी जांच लें। अगर ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग या जमीन के सत्यापन में कोई कमी है, तो उसे समय रहते ठीक करा लें। दस्तावेजों में गलती या अधूरी प्रक्रिया के कारण किस्त अटक सकती है। इसलिए बैंक खाते और योजना के पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2026: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, पीएम मोदी आज ट्रांसफर करेंगे ₹18,690 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+