PM Kisan Yojana 2026: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, पीएम मोदी आज ट्रांसफर करेंगे ₹18,690 करोड़
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए आज का दिन अहम है। 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में पैसा सीधे डीबीटी के जरिए भेजा जाएगा।
हालांकि, हर किसान को किस्त नहीं मिलेगी। जिन किसानों का आवेदन सही है और योजना की जरूरी शर्तें पूरी हैं, उन्हीं के खाते में राशि ट्रांसफर होगी। सरकार की ओर से किस्त जारी किए जाने के साथ किसानों के खाते में रकम पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो आज अपने बैंक खाते और योजना की स्थिति जरूर जांच लें।

कितने जारी हो सकती है किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 9:30 बजे बनासकांठा में एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर पशु फार्म का दौरा करेंगे। इसके बाद करीब 10:30 बजे वह 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: एक ही खतौनी में दर्ज हैं कई भाइयों के नाम? किसे मिलेंगे 6,000 रुपये और क्या हैं सरकारी नियम
इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। यानी किसानों को करीब 10:30 बजे किस्त मिलने की शुरुआत हो सकती है।
9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा पैसा
24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। किसानों को यह पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए मिलेगा। इसके साथ प्रधानमंत्री दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
कृषि से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी होंगे शुरू
पीएम मोदी कृषि अवसंरचना कोष के तहत तैयार 521 इकाइयों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनका उद्देश्य कृषि भंडारण, प्रसंस्करण और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसके अलावा ज्यादा मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 12 बागवानी क्लस्टरों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
कुछ किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपये
अगर किसी पात्र किसान की पिछली किस्त तकनीकी समस्या के कारण अटक गई थी और बाद में उसकी समस्या दूर हो जाती है, तो पिछली बकाया राशि अगली किस्त के साथ मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी किसान को 23वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले थे, तो पात्र होने पर 24वीं किस्त के 2,000 रुपये के साथ पिछली किस्त के 2,000 रुपये भी मिल सकते हैं। ऐसे में कुल 4,000 रुपये खाते में आने की संभावना रहती है।
ये भी पढ़ें: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! 60 के बाद हर महीने खाते में आएंगे 3000 रुपये, क्या हैं जरूरी शर्तें?


Click it and Unblock the Notifications
