PM Kisan की 24वीं किस्त जारी हुए हो गया एक दिन, खाते में अब भी नहीं आए 2000? स्टेटस कैसे करें चेक?

PM Kisan Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 30 अक्टूबर 2026 को योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। ऐसे में कई किसानों के खाते में 2,000 रुपये पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ किसानों को अभी भुगतान का इंतजार है।

अगर आपके खाते में भी 24वीं किस्त की रकम नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले भुगतान का स्टेटस चेक करें। इसके बाद ई-केवाईसी, बैंक खाते, आधार और जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी की जांच करें।

PM Kisan 24th Installment

सबसे पहले ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किस्त का पैसा नहीं आने पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां किसान कॉर्नर में नो योर स्टेटस विकल्प चुनें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर मांगी गई जानकारी भरें। जरूरत पड़ने पर मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।

ये भी पढ़ें: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! 60 के बाद हर महीने खाते में आएंगे 3000 रुपये, क्या हैं जरूरी शर्तें?

इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त का भुगतान स्टेटस और बैंक से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर दिए गए संबंधित विकल्प से उसे पता किया जा सकता है।

ई-केवाईसी और बैंक डिटेल भी जांचें

कई बार रिकॉर्ड अधूरा होने या जानकारी में गलती के कारण किस्त अटक सकती है। इसलिए अपनी ई-केवाईसी जरूर चेक करें। अगर यह पूरी नहीं है, तो आधिकारिक वेबसाइट या पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए इसे पूरा करें।

इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी और आधार से लिंक स्थिति भी जांचें। बैंक से यह भी पता करें कि खाता आधार से जुड़ा है और डीबीटी के लिए जरूरी बैंक मैपिंग पूरी है या नहीं।

जमीन का रिकॉर्ड भी है जरूरी

अगर जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, तो संबंधित राजस्व या कृषि विभाग से संपर्क करें। वहां से सत्यापन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली जा सकती है।

फिर भी पैसा न आए तो करें शिकायत

अगर ई-केवाईसी, बैंक डिटेल और जमीन का रिकॉर्ड सही होने के बाद भी 24वीं किस्त नहीं मिली है, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पडेस्क या क्वेरी फॉर्म के जरिए शिकायत दर्ज करें। किसान अपने जिले के कृषि विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि केवल पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन होने से हर किस्त मिलना तय नहीं होता। किस्त के लिए किसान की पात्रता और जरूरी रिकॉर्ड का सत्यापन भी पूरा होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+