PM Kisan: 30 अक्टूबर को कितने बजे 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये?

PM Kisan 24th Installment Release Time: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए 30 अक्टूबर का दिन अहम बताया जा रहा है। इस दिन योजना की 24वीं किस्त जारी होने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। किस्त की तारीख सामने आने के बाद किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि पैसा सुबह कितने बजे खाते में आएगा।

पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बनासकांठा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में इसी दौरान डीबीटी के जरिए किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

PM Kisan 24th Installment Release Time

सुबह 10 बजे आ सकते हैं पैसे

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के बनासकांठा कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे है। ऐसे में इसी समय के आसपास किसानों के खातों में 2,000 रुपये भेजे जा सकते हैं। हालांकि, सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा एक ही समय पर पहुंचे, यह जरूरी नहीं है। बैंक की प्रक्रिया के कारण कुछ किसानों को इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इसी हफ्ते जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, लिस्ट में आज ही चेक कर लें अपना नाम

इन किसानों की रुक सकती है किस्त

योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा जमीन का सत्यापन भी पूरा होना चाहिए। इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी रहने पर किस्त अटक सकती है। इसलिए किसान समय रहते अपना रिकॉर्ड जांच लें।

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान घर बैठे अपनी किस्त की जानकारी इस तरह देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  • इसके बाद स्टेटस देखकर किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।
  • बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले मैसेज भी चेक करते रहें।

सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 24वीं किस्त के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये मिलने हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan: एक ही खतौनी में दर्ज हैं कई भाइयों के नाम? किसे मिलेंगे 6,000 रुपये और क्या हैं सरकारी नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+