खत्म हुआ इंतजार! इसी हफ्ते जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, लिस्ट में आज ही चेक कर लें अपना नाम
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 24वीं किस्त को लेकर अब इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजेगी। इस बार 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका फायदा मिलने की बात कही गई है। सरकार की ओर से कुल 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की जाएगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश के जरिए किस्त जारी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में सीधे यह राशि भेजेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों का कल्याण, समृद्धि और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

30 अक्टूबर को जारी होगी किस्त
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में राशि भेजेंगे। पैसा डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगा। इससे पहले 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी की गई थी। तब 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: एक ही खतौनी में दर्ज हैं कई भाइयों के नाम? किसे मिलेंगे 6,000 रुपये और क्या हैं सरकारी नियम
साल में मिलते हैं 6,000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसान परिवारों को एक साल में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में मिलती है। हर चार महीने में 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
24वीं किस्त का पैसा पाने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक खाते और आधार की जानकारी में किसी तरह की गलती होने पर भी भुगतान रुक सकता है। किसानों को जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी सही रखने की सलाह दी गई है।
इसलिए किस्त आने से पहले किसान अपना ई-केवाईसी स्टेटस, बैंक खाते की जानकारी, आधार लिंकिंग और जमीन के रिकॉर्ड जरूर जांच लें।
घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस
किसान यह पता कर सकते हैं कि उनकी 24वीं किस्त का भुगतान होगा या नहीं। इसके लिए:
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan पर जाएं।
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी और कैप्चा भरें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी में किस्त और भुगतान का स्टेटस चेक करें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख


Click it and Unblock the Notifications
