Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan 22nd Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, हो गया फाइनल? ये रहा लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी होने के बाद अब किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। अगर आप भी उन लाभार्थियों में शामिल हैं जिन्हें 19 नवंबर को ₹2000 की किस्त मिली थी, तो अब अगली किस्त के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

हालांकि, अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी e-KYC और भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। लोगों के मन में सवाल है कि 22वीं किस्त कब जारी होगी। साथ ही साथ लोग ये जानना भी चाहते हैं कि किन किसानों को पैसे नहीं मिलेंगे?

PM Kisan 22nd Installment

कब आ सकती है पीएम किसान 22वीं किस्त? (PM Kisan 22nd Installment Expected Date)

सरकारी नियमों के मुताबिक, पीएम किसान योजना का पैसा हर चार महीने के अंतराल पर जारी किया जाता है।

  • पिछली किस्त (21वीं): 19 नवंबर 2025 को जारी हुई।
  • अगली किस्त (22वीं): चार महीने का चक्र फरवरी 2026 में पूरा हो रहा है।

हालांकि सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में 22वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं भरी लोन की किस्त तो बैंक रोक लेगा पीएम किसान के पैसे? क्या कहता है नियम?

किस्त अटकने से बचाना है तो तुरंत करें ये 3 काम

पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि लाखों किसानों का पैसा केवल छोटी तकनीकी गलतियों की वजह से अटक जाता है। 22वीं किस्त पाने के लिए आपको ये काम अनिवार्य रूप से पूरे करने होंगे:

ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य: सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किस्त जारी नहीं की जाएगी। आप इसे घर बैठे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए करा सकते हैं।

भू-सत्यापन (Land Seeding): आपकी जमीन का रिकॉर्ड सरकारी डेटाबेस में अपडेट होना चाहिए। यदि आपके स्टेटस में 'Land Seeding' के सामने 'No' लिखा है, तो तुरंत अपने क्षेत्रीय पटवारी या लेखपाल से संपर्क करें।

आधार लिंक्ड बैंक खाता: पैसा सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए आता है, इसलिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI से मैप होना अनिवार्य है।

एक नजर में पीएम किसान योजना

विवरण जानकारी
कुल वार्षिक सहायता ₹6,000 (तीन किस्तों में)
किस्त की राशि ₹2,000
21वीं किस्त की तारीख 19 नवंबर 2025
22वीं किस्त का संभावित समय फरवरी - मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in/homenew.aspx

क्या आप पात्र हैं? लाभार्थी सूची ऐसे चेक करें

अगर आप नए किसान हैं या अपनी पात्रता जांचना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं और 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपको अपनी पात्रता, e-KYC और लैंड सीडिंग का स्टेटस दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: अभी तक नहीं मिले पीएम किसान के 21वीं किस्त के 2000? क्या करें कि एक साथ आ जाएं सारे पैसे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+