Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan 21st Installment: दिवाली से पहले मिलेगी किसानों को खुशखबरी! नहीं निपटाया ये काम तो रूक जाएंगे पैसे

PM Kisan Yojana 21st Installment: देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों की उम्मीदें सरकार से जुड़ी हैं। किसानों को 2000 रुपये की राहत राशि उनके बैंक खाते में समय पर मिलना जरूरी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को हाल की बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पहले ही किस्त भेज दी गई है, लेकिन बाकी देश के किसानों को अब तक इंतजार करना पड़ रहा है।

किसानों के लिए यह किस्त केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि उनके खेत और परिवार की जरूरतों में सहारा भी है। सरकार ने दिवाली से पहले इसे भेजने का संकेत दिया है, जिससे त्योहार की खुशियों में और बढ़ोतरी हो सके। हालांकि, कुछ किसानों की किस्त e-KYC, बैंक अकाउंट लिंकिंग या जमीन दस्तावेज़ों के कारण अभी तक अटकी हुई है। इस वजह से किसानों को खुद अपनी जानकारी और बैंक डिटेल्स को अपडेट करना बेहद जरूरी है।

PM Kisan 21st Installment

कौन से राज्य पहले ही पा चुके हैं 21वीं किस्त?

सरकार ने हाल ही में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को राहत के तौर पर पहले ही 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके बाद जम्मू कश्मीर के किसानों को भी ये राशि हाल में ही भेज दी गई है। इन राज्यों में हाल में आई बाढ़ के कारण किसानों को नुकसान हुआ था, इसलिए उन्हें एडवांस में पैसा भेजा गया। कुल मिलाकर इन चार राज्यों के लगभग 36 लाख किसानों को यह लाभ मिला।

ये भी पढ़ें: Pension Yojana: किन बुजर्गों से वापस ली जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की रकम? किस वजह से विभाग ने उठाया ये कदम?

बाकी किसानों को कब तक मिलेगा पैसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले यानी अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते तक देश के बाकी किसानों के खाते में 21वीं किस्त आने की संभावना है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे?

e-KYC अधूरी होने पर

जिन किसानों ने अपनी e-KYC पूरी नहीं करवाई है, उनके खाते में इस किस्त का पैसा नहीं आएगा। e-KYC ऑनलाइन OTP के जरिए या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक तरीके से कराई जा सकती है।

बैंक अकाउंट में गड़बड़ी

अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद हो गया है, तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाएगा। अपनी बैंक जानकारी तुरंत अपडेट कराएं।

जमीन दस्तावेज वेरिफिकेशन अधूरा होने पर

किसानों की जमीन से जुड़े दस्तावेज सही ढंग से पोर्टल पर अपलोड या वेरिफाई नहीं होने पर भी किस्त रोक दी जा सकती है।

फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

अब सिर्फ पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पर्याप्त नहीं है। राज्य सरकार की फार्मर रजिस्ट्री में नाम होना भी जरूरी है। यह CSC सेंटर या 'Farmer Registry UP App' के जरिए कराया जा सकता है।

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम नहीं होने पर

अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो पैसे नहीं मिलेंगे। pmkisan.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। अपना स्टेटस ऐसे चेक करें-

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • 'Beneficiary List' ऑप्शन चुनें
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करें
  • 'Get Report' पर क्लिक कर अपना नाम देखें

पीएम किसान की 21वीं किस्त के लिए रहें तैयार

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। अगर आपने e-KYC, बैंक डिटेल्स, जमीन वेरिफिकेशन और फार्मर रजिस्ट्री सही तरीके से अपडेट कर ली है, तो 2000 रुपये समय पर आपके खाते में आएंगे। सरकारी अपडेट्स और SMS अलर्ट्स पर ध्यान दें, जैसे ही किस्त जारी होगी आपको तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PM SVANidhi Yojana: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए इजी लोन, इस प्रोसेस से पैसों से साथ मिलेगा एक्स्ट्रा कैशबैक!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+