PM गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के लिए सचिवों के ग्रुप का गठन, प्रोजेक्ट्स की होगी निगरानी

नई दिल्ली, 01 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 13 अक्टूबर को 'प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' की शुरुआत की थी। ये मास्टर प्लान रेलवे और रोड सहित 16 मंत्रालयों को एक साथ जोड़ने वाला डिजिटल प्लेटफार्म है, जिससे 100 लाख करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास की एक गति मिलेगी। वहीं अब इस प्लान के तहत भारत सरकार ने सचिवों के एक अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया है।

PM GatiShakti National Master Plan

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने सचिवों के एक अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया है, जो पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय नेशनल प्लान के विकास और कार्यान्वयन के लिए एक निगरानी तंत्र होगा। इस कमेटी में कैबिनेट सेक्रेटरी चेयरपर्सन के पद पर रहेंगे। वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सदस्य के तौर पर निगरानी करेंगे।

जानिए क्या है मास्टर प्लान?

दरअसल, पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए इस नेशनल मास्टर प्लान का मकसद बुनियादी ढांचा संपर्क परियोजनाओं की मिलाकर योजना बनाना और समन्वित कार्यान्वयन को आगे बढ़ाना है। आपको बता दें कि 16 मंत्रालयों और विभागों ने उन सभी परियोजनाओं को ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मोड में डाल दिया है, जिन्हें आने वाले साल 2024-25 तक पूरा करना है। इसके जरिए विकास के कार्यों को गति मिलेगी और काम तय समय में पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+